उत्तरकाशी: घर में घुसे 3 भालू, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें, दहशत में स्थानीय लोग !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद में लगातार भालुओं की दहशत बढ़ती जा रही है. टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव सहित कई गांवों में भालू घरों की छतों और आंगन में घूम रहे हैं. इस कारण लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. ऐसी ही एक घटना भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में देखने को मिली है. यहां एक भालू और उसके दो बच्चे घर में घुस आए मल्ला गांव में जंगल से निकलकर एक भालू अपने दो बच्चों के साथ घर में घुस गया. भालुओं के घर में घुसने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

भालू ने अपने बच्चों के साथ घर में प्रवेश किया और वहां भोजन ढूंढने लगे. इस दौरान भालू के दोनों बच्चे लड़ते भी दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उनकी मां आकर उनको छुड़ाकर अलग करती है.

काफी देर तक भालू और उसके बच्चे घर में चहल कदमी करते रहते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से भालू की दहशत को रोकने के लिए किसी प्रकार के कदम नहीं उठाए जा रहे हैं पूर्व में भी भालू के भय से भागने पर जंगल में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. आए दिन भालू लोगों पर हमले कर रहे हैं बीती रात भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में एक घर पर भालू और उसके बच्चे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं ग्रामीणों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि भालू उनकी छानियां और मकानों को तोड़ रहे हैं

ऐसा ही मामला बीते कुछ दिन पहले मोरी ब्लॉक के गोविंद वन्य जीव विहार पार्क क्षेत्र के जखोल गांव के सामने भालू आया था. जहां भालू ने बस्ती में घुसकर कई घरों और छानियों के दरवाजे तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया जनपद में लगातार भालू के हमले बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बनता जा रहा है.इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.