उत्तरकाशी एसपी कमलेश उपाध्याय ने पदोन्नत कर्मियों को पदचिह्न लगाकर किया सम्मानित, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

नववर्ष से ठीक एक दिन पहले उत्तरकाशी पुलिस विभाग में पदोन्नति का उत्साह देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में कई पुलिसकर्मियों को उनकी मेहनत और सेवा के आधार पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सभी नवपदोन्नत कर्मियों को पदचिह्न लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दें कि उत्तरकाशी पुलिस में तैनात कांस्टेबल कैलाश शाह, अमित बिष्ट, आशुतोष सिंह परमार, विकास कुमार और दिग्विजय सिंह राठौर को सहायक उपनिरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नत किया गया।

वहीं थाना पुरोला में नियुक्त विक्रम सिंह तोमर और संतोष देवरानी को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को भी पदचिह्न लगाकर सम्मानित किया और भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने सभी नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पदचिह्न लगाकर अलंकृत किया और उन्हें पदोन्नति, उज्ज्वल भविष्य तथा नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस विभाग में हुई इन पदोन्नतियों से कर्मियों में उत्साह देखने को मिला और इसे उनके समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान बताया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.