उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य ने बंदरकोट और रतूड़ीसेरा भू–स्खलन क्षेत्र का मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

देर सायं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीआरओ द्वारा किए जा भू–स्खलन सुरक्षा कार्य बंदरकोट और रतूड़ीसेरा का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति को परखा।

निरीक्षण के दौरान बीआरओ के कमांडर राजकिशोर भी साथ रहे। जिलाधिकारी ने राजमार्ग के सुचारू संचालन को लेकर को निर्देश दिए कि मार्ग पर यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो और उन्होंने कहा भू–स्खलन कार्य आगामी चारधाम यात्रा से पहले तय समय में पूरा कर लिया जाए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट किया है कि मार्ग पर संवेदनशील स्थानों का चयन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।

इस दौरान बीआरओ कमांडर राजकिशोर और डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं साथ रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.