उत्तरकाशी डीएम ने किया देवराणा, कांडी और कंडारी पंपिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

कार्यदायी संस्था कांडी पंपिंग योजना का जल्द कराए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन : जिलाधिकारी
देवराणा और कंडारी पंपिंग योजना का कार्य जल्द करे पूर्ण, ताकि लोगो को जल्द मिले योजना का लाभ : जिलाधिकारी
डामटा पुलिस चौकी हेतु संबंधित विभाग संयुक्त टीम बनाकर करे निरीक्षण
बच्चे मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से रहे दूर, खेलकूद और योग को अपनी दिनचर्या में करे शामिल : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अपने सघन निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन जिले की यमुना घाटी क्षेत्र में संचालित विभिन्न जन उपयोगी और विकासपरक योजनाओं का जायजा लिया। शनिवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पुरोला में डंपिंग जोन में कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर एवं रिवर प्रोटेक्शन वर्क हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। नगर पालिका पुरोला के वार्ड संख्या 04 में छाड़ाखड़ में नाले के चैनेलाइजेशन और पार्किंग बनाए जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल जीवन मिशन के तहत नौगांव ब्लॉक में निर्माणाधीन देवराणा पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर इस योजना के निर्माण की प्रगति जानी। रू.15.36 करोड़ की लागत की इस योजना से सात हजार आठ सौ से अधिक आबादी को लाभन्वित किया जाना है।
यमुना तट पर निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन , इंटेक वेल , वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि यह योजना दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है जिसका अभी तक 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने काम की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और जल निगम के अधिकारियों को आगाह किया कि क्षेत्र के 12 गांवों के लिए बनाई जा रही इस योजना का निर्माण जल्द से जल्द हो।
जल जीवन मिशन की दूसरी योजना कांडी का भी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था जल संस्थान पुरोला द्वारा बनाई गई इस योजना की लागत रू. 5.28 करोड़ है जिससे 2500 लोगों को जलापूर्ति की जाएगी। अवगत कराया कि इस योजना का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है शेष थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के लिए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इंस्पेक्शन कराकर इस पंपिंग योजना को संचालित किया जाए।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की कंडारी पंपिंग योजना का भी स्थलीय निरीक्षण किया। रू. 26.24 करोड़ की लागत से निर्माणधीन इस योजना से 22 गांव की लगभग 10825 की आबादी लाभान्वित होगी। इस योजना का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है शेष को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना का कार्य जल्द पूर्ण कर लोगो को जल्द इसका लाभ उपलब्ध हो कराए।
रा. इ. का. डामटा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्कूल भवन सहित संचालित कक्षाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति, स्वच्छता, पेयजल, कक्षा संचालन की स्थिति का भी जायजा लिया गया। इस दौरान एनएसएस कैंप का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को समय पर गृहकार्य पूरा करने, स्वच्छता का ध्यान रखने, विद्यालय परिसर को साफ रखने और अनुशासन में रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बच्चों को मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचने, खेलकूद एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डामटा पुलिस चौकी हेतु जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पुलिस, एनएच और निर्माण एजेंसी को संयुक्त रूप से टीम बनाकर आपसी समन्वय स्थापित कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में तहसीलदार रेनू सैनी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम मधुकांत कोटियाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विनोद पांडेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि तरुण कंबोज, प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कठैथ अन्य उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
