महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तरकाशी सीडीओ जय भारत सिंह का बड़ा कदम, 516 पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो


लक्ष्य: आत्मनिर्भर महिला, समृद्ध गाँव!

मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह के निर्देशों के क्रम में जनपद के विकास खण्ड नौगांव, पुरोला, मोरी एवं चिन्यालीसौड़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए USRLM (IBCB घटक) के अंतर्गत कलस्टर लेवल फेडरेशन (CLF), ग्राम संगठन (VO) और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के 516 पदाधिकारियों के लिए 3 दिवसीय विशेष क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आकर्षण:
नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक विकास (CBOs) वित्तीय समावेशन और मार्केटिंग कौशल आजीविका संवर्धन विस्तार की गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया l

जिला थीमैटिक एक्सपर्ट प्रमेंद्र राणा और ब्लॉक मिशन प्रबंधक मनमोहन नौटियाल व भूपेन्द्र रावत द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.