उत्तराखंड: आज कोरोना से 11 की मौत, 355 नये मरीज मिले

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। बीते 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत हुई और 355 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72997 हो गई है। वहीं, 4682 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 10805 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी में संक्रमित मामले बढ़े हैं। आज देहरादून जिले में 128 कोरोना मरीज मिले हैं। पिथौरागढ़ में 51, पौड़ी में 39, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 24, चमोली में 24, ऊधमसिंह नगर में 18, अल्मोड़ा में 14, टिहरी में नौ, बागेश्वर में छह, चंपावत में छह, उत्तरकाशी में पांच और रुद्रप्रयाग जिले में तीन संक्रमित मिले हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.