उत्तराखंड: कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सहकारिता आंदोलन में आगे रहे प्रमोद कुमार सिंह का आज सुबह 5 बजे कोरोना से निधन हो गया।

बताया गया है कि प्रमोद कुमार कोरोना पॉजिटिव थे उनका देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार सुबह को अंतिम सांस ली। प्रमोद कुमार के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। कांग्रेस ने एक बड़ा नेता खो दिया।

प्रमोद कुमार सिंह उत्तराखंड मे सहकारिता के बड़े चेहरे थे। वह लंबे समय तक कोआपरेटिव सोसाइटी के प्रदेश के चेयरमैन रहे। वर्तमान में कांग्रेस की अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.