देश को मोस्ट वांटेड अपराधी को उत्तराखण्ड एसटीएफ़ ने धर दबोचा!
Share your love
लोकज़न टुडे
STF को मिली बड़ी कामयाबी
साइबर ठग को उत्तराखण्ड एसटीएफ़ ने धर दबोचा लेकिन जब इसकी कुंडली खंगाली गई तो सबके होश उड़ गये ये कोई और नहीं बल्कि देश का मोस्ट वांटेड साइबर ठग था इस शातिर ठग के ऊपर देश भर में कुल 38 मुक़दमे दर्ज है
तेलंगाना 12, दिल्ली नौ, उत्तर प्रदेश चार, छत्तीसगढ़ तीन, उत्तराखंड दो, महाराष्ट्र दो, हरियाणा दो, कर्नाटक दो, चंडीगढ़ एक… इस ठग तक पहुँचने की कहानी की शुरुआत होती है एक शिकायती पत्र से, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन जॉब की तलाश में थी। उन्हें व्हट्सएप पर मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें मैरिओट बोनवॉय होटल ग्रुप के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया गया। इसके बाद टेलीग्राम एप पर @सोनिया2343 का मैसेज प्राप्त हुआ। जिसने स्वयं को होटल से होना बताया। ऑनलाइन कमाई का लालच दिया। शुरुआत में ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर कमीशन के रूप में कुछ राशि भी दी गई। इसके बाद मोटी कमाई का लालच देकर विभिन्न टास्क देकर विभिन्न्न खातों में 19.94 लाख रुपये जमा करा लिए।
वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर देशभर में लोगों को ठगने वाले गैंग के सरगना को एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 855 मामलों में 37 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने लोगों से 21 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपी के तार चीन से भी जुड़े हैं। आरोपी अन्य साथियों के साथ चीन के क्लाइंट के लिए डमी खाते भी खोलता है। एसटीएफ़ लगातार पीछा करती हुई हरियाणा के गुरुग्राम जा पहुँची पुलिस ने आरोपी रुषभ शर्मा निवासी सेक्टर नौ, गुरुग्राम, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी के चार खातों की 85 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपी का नेटवर्क चीन तक फैला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चीन के ग्राहकों के लिए डमी बैंक खाते खोलते हैं। यह खाते गुजरात (सूरत, बड़ौदा), दिल्ली एनसीआर (गुरुग्राम, नोएडा) और पंजाब (लुधियाना) में खोले जाते हैं। इसके बदल में भारी कमीशन का भुगतान चीन के ग्राहकों की ओर से दिया जाता है। आरोपी ने खुद के दो खातों को दो दिन तक संचालित करने देने के लिए 4.78 लाख रुपये में चीन के ग्राहक को दिया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

