रुड़की फैक्ट्री धमाके में उत्तराखंड पुलिस रही रात भर बेखबर उत्तर प्रदेश से मिली सूचना तब चला पता

Share your love

हरिद्वार रुड़की

यूपी से आई सूचना हरिद्वार पुलिस रही बेखबर

रुड़की रात करीब 12:00 बजे स्टील फैक्ट्री का दर्दनाक मंजर जिसने भी देखा वह सिहर उठा धमाके के बाद कोई मदद के लिए गुहार लगा रहा था तो कोई जमीन पर पड़ा हुआ तड़प रहा था जो ठीक थे उन्हें समझ नहीं आ रहा था किसकी मदद करें और कैसे उन्हें दर्द से निजात दिलाए आधे घंट से भी ज्यादा समय तक फैक्ट्री के भीतर कोहराम मचा रहा स्टील फैक्ट्री में हुआ धमाका बेहद खौफनाक था जो लोग गंभीर रूप से झुलसे से उनमें कुछ ऐसे भी बताई जा रहे हैं जिन्हें ठीक होने में साल भर से ज्यादा का समय लग सकता

 

पूरे घटनाक्रम में हैरान करने वाली खबर यह है कि उत्तराखंड के हरिद्वार पुलिस को इस घटना के बारे में पता ही नहीं चला फैक्ट्री प्रबंधन ने भी सीधे पुलिस को कुछ नहीं बताया अगले दिन सुबह कंट्रोल रूम के जरिए स्थानीय पुलिस को सूचना मिली ऐसे में स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.