उत्तराखंड: कांग्रेस नेता समेत चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

ऊधमसिंह नगर: ऊधमसिंह नगर की किच्छा कोतवाली मे धोखाधड़ी के आरोप में कांग्रेस नेता समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज कराये, इस मुकदमे में सभी आरोपी क्षेत्र की बसंत गार्डन आवासी कॉलोनी के कॉलोनाइजर हैं।पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भजन सिंह निवासी बसंत गार्डन किशनपुर ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्होंने बसंत गार्डन में एक दुकान कॉलोनाइजर से खरीदी थी, लेकिन इसकी रजिस्ट्री आरोपियों ने नहीं करायी। इस पर उन्होंने प्रह्लाद कुमार, मदन मोहन और गजानंद बंसल के खिलाफ किच्छा कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर आरोपी राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे। आठ फरवरी 2021 को आरोपियों ने उन्हें बातचीत के लिये बुलाया। इस दौरान कॉलोनाइजर के साथ कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन, ओमप्रकाश तनेजा, हरजीत सिंह, वेदप्रकाश भी मौजूद थे। भजन सिंह के अनुसार आरोपियों ने दुकान की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया और उच्च न्यायालय से राजीनामा करने की बात कही।

आरोपियों ने भजन से कहा कि वह भुगतान संबंधी रसीदें उनके पास जमा करवा दें,झांसे में आकर भजन ने सभी मूल रसीदें ओमप्रकाश तनेजा को सौंप दी।पीडित ने आरोप लगाया कि रशीद वापस मांगने पर गंदी गंदी गालियों तथा जान से मारने की धमकियां दे रहे है।वही न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.