उत्तराखंड: गाँव की झोपड़ियों में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

Share your love

रिपोर्ट: सलमान मलिक

रूड़की: भगवानपुर थाना क्षेत्र के हलजोरा गॉव में अचानक भयंकर आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग का आलम ये था की आग की लपटें मानो पूरे गाँव को जलाकर खाक कर देगी।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने गांव की मस्जिद से एलान कराया जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाक और ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गरीबो की गरीब मार हो चुकी थी। वहीं ग्रामीणों के द्वारा अगर मस्जिद में ऐलान ना कराया होता तो सायद पूरा गाँव आग की झपेट में आ सकता था। वही झोपड़ियों में भरे भूसे अनाज व घरेलू समान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

वही पीड़ित ग्रामीण महिला ने बताया कि घर मे रखा जरूरी सामान व पशुओं के लिये इकठा किया गया भूसा पूरी तरह से जल गया है। जब नुकसान के बारे में मीडिया ने बात की तो पीड़िता ने नम आंखों से बताया की साहब हम गरीब पूरी तरीके से तबाह हो गए है हमे लाखो रुपये का नुकसान है। वही दमकल अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के द्वारा मधुमक्खी के छत्ते को तोड़ने के कारण आग लगी है जिसमे लगभग एक लाख पचास हजार रुपयों का सामान जल गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.