उत्तराखंड साइबर क्राईम पुलिस ने 5 करोड 72 लाख रुपये की ठगी करने वाले 5 अपराधियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

देहरादून: कोरोना काल एक साल से ज़्यादा लंबा हो चुका है और इस दरमियान एक आंकड़ा चिंताजनक हुआ है।उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने जो डेटा जारी किया है, उसके मुताबिक राज्य में इस एक साल के दौरान साइबर क्राइम के मामलों में अच्छा खासा उछाल देखा गया है। साल दर साल आंकड़े देखे जाएं, तो यह बात साफ हो जाती है।

वही पिछले कई दिनों से साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता के साथ विभिन्न प्रकार के नये-नये तरीको से साइबर अपराध कारित करने की घटनाए प्राप्त हो रही थी। जिसमें साइबर अपराधी आम जनता से मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर बीमा पालिसी प्रीमियम जमा कराने उसकी धनराशि को दुगना करने व अन्य साइबर अपराध तकनीकि का प्रयोग कर साइबर अपराध कारित किये जा रहे है । जिस पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन द्वारा ऐसे अपराधियों के विरुद्व त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु अभियोग पंजीकृत कर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी ।

पहली घटना जेल रोड हल्द्वानी निवासी चन्द्र प्रकाश जोशी द्वारा थाना साइबर क्राईम कुमाऊ परिक्षेत्र पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि वे एक किसान है तथा उनके द्वारा रिलायंस कम्पनी में एक बीमा पालिसी करायी गयी थी, जिस पर कुछ व्यक्तियो द्वारा उनसे मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर उनकी बीमा पालिसी के अन्तिम प्रीमियम को जमा कराने व पालिसी को मार्केट में लगाने की बात कहते हुये लालच देकर झासे में लेकर बीमा पाँलिसी दिलाने के नाम पर 35000000 ( तीन करोड पचास लाख रुपये ) की धनराशि धोखाधडी से विभिन्न बैक खातों मे जमा करवाकर अपराध कारित किया गया जिस पर साइबर क्राईम थाने पर अभियोग पंजीकृत कर निरीक्षक ललित जोशी के नेत्तृव में टीम गठित की गयी है । अभियोग की विवेचना की जा रही है ।

दूसरी घटना मोथुरावाला जनपद देहरादून निवासी महिला द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि उनके द्वारा अपनी पुत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष पर उपहार हेतु आँनलाइन JUST DIAL पर कुत्ते के बच्चे हेतु दिये गये मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो उक्त नम्बर वाले व्यक्ति द्वारा स्वंय को JUST DIAL से बताते हुये कुत्ते के बच्चे की कीमत 15000/- रुपये बताकर शिकायतकर्ता को झाँसे में लेकर उसके एडंवास भुगतान एंव शिपिग चार्ज की बात कहते हुये शिकायतकर्ता से विभिन्न अन्य शुल्क के रुप में 66,39,600/( छियासठ लाख उन्तालीस हजार छःसौ रुपये) विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर धोखाधडी की गयी । जिस पर थाना साइबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित की गयी विवेचना जारी है । प्रकरण में अभियुक्तो द्वारा शिकायतकर्ता से कुत्ते के बच्चे के कारगो शिपिग चार्ज , व सुरक्षा चार्ज व शिपिग टैक्स आदि के नाम पर इतनी बडी धनराशि की धोखाधडी किया जाना पाया गया है ।

तीसरी घटना ललिता गुसाई रायपर देहरादून निवासी महिला द्वारा थाना साइबर क्राईम पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि उनके भाई के द्वारा एल0आई0सी से एक बीमा पालिसी करायी गयी थी किन्तू समय पर किश्त जमा न करने के कारण उक्त एलआईसी बन्द हो गयी थी जिस पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके भाई से मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर एल0आई0सी0 की किस्त जमा करने व उसे अच्छे लाभ प्राप्त करने के लिये मार्केट में लगाने की बात कही गयी जिस पर शिकायतकर्ता के भाई द्वारा उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तो शिकायतकर्ता द्वारा उक्त व्यक्ति से सम्पर्क किया गया व एलआईसी प्रीमियम जमा कराने व उसे मार्केट मे लगाने हेतु कहते हुये अभियुक्तो के झाँसे में आकर उक्त प्रीमियम राशि को जमा करने व बीमा पाँलिसी की धनराशि को प्राप्त करने के नाम पर अभियुक्तो के बताये बैक खाते में करीब 65,00,000(पैसठ लाख रुपये) की धनराशि विभिन्न बैक खातो में जमा करवाकर धोखाधडी की गयी । जिस पर थाना साइबर क्राईम पर अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्व अभियोग पंजीकृत किया गया व अभियोग के अनावरण हेतु निरीक्षक विकास भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जल्द ही अभियोग का अनावरण कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी की जायेगी ।

चौथी घटना हर्रावाला डोईवाला निवासी व्यक्ति अभिनव पंवार द्वारा थाना साइबर क्राईम पर आकर शिकायत दर्ज करायी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर शिकायतकर्ता को आँनलाईन ट्रेडिग के नाम पर 3 करोड 30 लाख का लाभ दिखाते हुये फर्जी साइट Fix Mart .Com के माध्यम से इन्वेस्ट कराने के नाम पर करीब 60,00,000 (साठ लाख रुपये) की धनराशि की Crypto Currency खरीद कर धोखाधडी की गयी , जिस पर थाना साइबर क्राईम पर अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्व अभियोग पंजीकृत कर निरीक्षक पंकज पोखरियाल के नेत्तृव में टीम गठित की गयी शीघ्र ही अभियुक्तो की गिरफ्तारी कर अभियोग का अनावरण किया जायेगा ।

थाना रायपुर देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि उनके द्वारा एक बीमा पालिसी करायी गयी थी जिस पर कुछ व्यक्तियो द्वारा उनसे मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर उनकी बीमा पालिसी के अन्तिम प्रीमियम को जमा कराने व पालिसी को मार्केट में लगाने की बात कहते हुये लालच देकर झासे में लेकर बीमा पालिसी दिलाने के नाम पर उनसे 29,87,448 ( उन्नतीस लाख सतासी हजार चार सौ अढतालीस रुपये) की धनराशि धोखाधडी से विभिन्न बैक खातों मे जमा करवाकर अपराध कारित किया गया।

जिस पर साइबर क्राईम थाने पर अभियोग पंजीकृत कर निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के नेत्तृव में टीम गठित की गयी है। शीघ्र ही अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीम भेजी जायेगी अभियोग की विवेचना की जा रही है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.