उत्तराखंड चार धाम यात्रा इस बार 50 लाख पार पहुंच सकते हैं तीर्थ यात्री पिछले वर्ष 2022 का टूटेगा रिकॉर्ड

Share your love

देहरादून

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्री अबकी पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख पार हो चुका है, अभी लगभग डेढ़ माह का समय बाकी है। सरकार को उम्मीद है कि श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार करेगी।

चारधाम यात्रा के इतिहास में पिछले साल सबसे अधिक 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड बना था। इस साल 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हुई।
अक्तूबर में यात्रा के लिए 4.50 लाख करा चुके पंजीकरण
मौसम साफ होने के साथ ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ रही है। अक्तूबर में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा के लिए अब तक 4.50 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। यात्रा के लिए पंजीकरण खुला है। वर्तमान में प्रतिदिन 25 से 30 यात्री पंजीकरण कर रहे हैं।

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। इससे यात्रियों को सुविधाएं बढ़ेगी। -सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

चारधामों में अब तक दर्शन कर चुके यात्रियों का आंकड़ा
बदरीनाथ     17,60,449
केदारनाथ      15,63,278
गंगोत्री           6,24,516
यमुनोत्री            4,85,688
हेमकुंड साहिब-    2,47,000

वर्ष     दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
2019             34,77,957
2020             3,30,039
2021             5,29,382
2022             46,29,693


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.