रिपोर्ट: सलमान मलिक
रूड़की: रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित की एक फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें सबकुछ जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद आस-पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई, सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू गया।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर के लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र में देर रात फ्लेक्सी रोल बनाने वाली सुपर साइन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिससे पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत की और जिले भर से दर्जन भर अग्निशमन की गाड़ियां बुलाई गई। जिसके बाद भारी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, वहीं कंपनी के नुकसान के बारे में अभी आकलन लगाया जा रहा है, बताया गया है कि करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
बता दें कि भगवानपुर के लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुपर साइन कंपनी में अचानक आग लग गई आग लगते ही कंपनी में मौजूद गार्ड ने कंपनी मालिक को सूचना दी कंपनी मालिक ने 100 नंबर डायल कर सूचना दी कि उनकी कंपनी में भयंकर आग लग गई है। सूचना मिलते ही भगवानपुर से अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया, आग ज्यादा भयंकर होने को देखते हुए अग्निशमन अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जिस पर जिले से लक्सर स्टेशन से दो गाड़ी, सिडकुल स्टेशन से एक गाड़ी, हरिद्वार मायापुर से दो गाड़ी, मंगलौर से एक गाड़ी, रुड़की फायर स्टेशन से दो गाड़ी मौके पर बुलाई गई और बड़ी मशक्कत के बाद पूरी रात कशमकश करने के बावजूद दिन के 10:00 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कंवर व पुलिस टीम ने बताया कि कंपनी के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। वहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी पूरी तरह जलकर राख हो गई है जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
