खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ नहीं पहुँच पाए केदारनाथ देखिए वीडियो

Share your love

ब्रेकिंग न्यूज:

 

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ नहीं पहुँच पाए केदारनाथ

रुद्रप्रयाग/

खराब मौसम के चलते उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पाये।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए शनिवार को पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें ऐन मौके पर अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा। बदरीनाथ धाम में मौसम साफ होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ पहुंच गए हैं। हालांकि अब संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय श्री केदारनाथ धाम भ्रमण प्रस्तावित था। दोपहर दो बजे तक सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन ढाई बजे के बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने एवं घना कोहरा छाने के कारण हैली सेवाएं बाधित हो गई। जिसके बाद प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम जाना तय किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.