हरिद्वार
दो दिन पहले ग्राम पंचायत की खुली बैठक में हुई मामूली कहासुनी रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। घोसीपूरा गांव में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट-पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात की गई है। घोसीपुरा गांव में दो दिन पूर्व ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रधान शमशाद अली व हाकम पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों का समझौचा भी हो गया लेकिन रविवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायर किए गए। फायरिंग में अहसान व शाहरुख को गोली लग गई। अहसान को आंख के ऊपर गोली लगी है जबकि शाहरूचा के कमर में छर्रे लगे हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां इनका उपचार चल रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
