मुख्यमंत्री के निजी सचिव रहे उपाध्याय पर टेंडर दिलाने के नाम पर 3 करोड़ 46 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज !

Share your love

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी सचिव रहे प्रकाश चंद्र उपाध्याय  पर शहर कोतवाली पुलिस ने पटियाला पंजाब की फर्म के मालिक से टेण्डर दिलाने के नाम पर 03 करोड़ 46 लाख की ठगी के आरोप पर हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

 

मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद्र उपाध्याय, सौरभ शर्मा, नंदनी वत्स, महेश मारहिया, अमित लांबा और शाहरुख खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटियाला पंजाब के फर्म मालिक ने मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव सहित सात व्यक्तियों पर उन्हें टेंडर दिलाने के नाम पर तीन करोड़ 46 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि निजी सचिव ने साथियों के साथ मिलकर उनके फर्म को दवाइयां, स्कूलों में जूते व ड्रेस, स्टेशनरी और पाइप सप्लाई करने टेंडर दिलाने का झांसा दिया। ठगी के शिकार हुए पीड़ित एसके देव दवाइयों का कारोबार करते हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.