यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, सीएम त्रिवेंद्र ने किया स्वागत

Share your love

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ का जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

सोमवार सुबह दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके उपरान्त बदरीनाथ पहुंचकर बदरीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करेंगे।

सीएम योगी केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। भैयादूज के दिन सुबह साढ़े पांच बजे केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद दोनों बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। जहां पर भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से बदरीनाथ धाम में एक एकड़ भूमि पर 40 कमरों के पर्यटक आवास गृह का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लागत करीब 11 करोड़ है।

इसमें 40 कमरों के साथ रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग की सुविधा होगी। इस भवन का निर्माण गढ़वाल (उत्तराखंड) शैली के आर्किटेक्चर और ग्रीन बिल्डिंग के रूप में कराया जा रहा है। यह पर्यटक आवास गृह करीब दो साल में बनकर तैयार होगा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाल पर्यटक आवास गृह में रुक सकेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.