एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून:प्रमेंद्र सिंह डोभाल

दिनांक 11 फरवरी 2026 को बसंत विहार निवासी संतराम धीमान द्वारा थाना बसंत विहार पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से उनके 28 वर्षीय पुत्र दिगंबर धीमान के दिनांक 09 फरवरी 26 को घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में अवगत करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई गई । जांच के दौरान गुमशुदा दिगंबर धीमान के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर पंजीकृत अभियोग में उसके दिनांक: 09-02-26 को कोर्ट की तारीख पर आने तथा कोर्ट में अगली तिथि मिलने पर बाद में घर आने की बात कहते हुए कही चले जाने की जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही गुमशुदा दिगम्बर धीमान के कुछ अन्य साथियों जिनके साथ बैठकर वह अक्सर नशा करता था के भी दिगम्बर की गुमशुदगी के बाद से ही अपने घर से गायब होना प्रकाश में आया….

जांच के दौरान गुमशुदा के साथियों का दिनांक 09-02-26 की रात्रि में एक टैक्सी के माध्यम से एक साथ जाने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध टैक्सी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए दिनांक 17-02-26 को उक्त संदिग्ध टैक्सी को तलाश कर उसके चालक राजनन्दन पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी: न्यू पटेलनगर देहरादून को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा दिनांक 09-02-2026 की रात्री में गुमशुदा के साथियों द्वारा उसकी टैक्सी से एक व्यक्ति के शव को कम्बल में लपेटकर चिडियापुर के जंगलों में ले जाकर फेंकना बताया गया जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा दिगम्बर धीमान के शव को चिडियापुर के जंगलों से बरामद करते हुए टैक्सी चालक राजनन्दन को गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक दिगम्बर के धीमान के पिता श्री सन्तराम पुत्र बुधई दास निवासी: शास्त्रीनगर खाला, बसन्त विहार के बयानों व दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त गुमशुदगी को तरमीम करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों हेमन्त सेमवाल, आदिल, संजू तथा अन्य के विरूद्ध थाना बसन्त विहार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में मृतक दिगम्बर धीमान के साथियों द्वारा रेसकोर्स स्थित कमरे में उसकी हत्या किये जाने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आने पर अभियोग की विवेचना को थाना नेहरू कालोनी स्थानान्तरित किया गया…

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार दून पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र करने के साथ-साथ सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई जिसके फल स्वरुप मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों हेमन्त सेमवाल, संजू तथा आदिल को कल 21-02-26 को हरिद्वार बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया, साथ ही उनकी निशानदेही पर उनके द्वारा घटना मे प्रयोग की गई स्टील की रॉड, लोहे के हथोडे व मृतक को जूतों को नेपाली फार्म के पास पुल के नीचे सूखी नदी से बरामद किया गया…

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा मृतक से उनके ढाई लाख रुपए का लेनदेन होने के कारण उसकी हत्या करना बताया गया

बताते चलें कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत हैं जिनमें पूर्व में अभियुक्त में जेल भी जा चुके हैं अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में थाना बसंत विहार टीम, थाना नेहरू कॉलोनी टीम तथा SOG देहरादून की संयुक्त टीम शामिल थी…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.