SSP देहरादून के निर्देशानुसार थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के चलते अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तथा वी0आई0पी0 कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान l
वर्तमान में उत्तराखंड में आयोजित किये जा रहे *”उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023″* कार्यक्रम व उसमे प्रतिभाग कर रहे विशिष्ट महानुभावो व वीआईपी की सुरक्षा की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गो पर स्थापित बैरियरों पर पुलिस द्वारा लगातार आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा आज दिनाँक 09/12/23 को जोगीवाला बैरियर पर चल रही चेकिंग के दौरान एक संधिक्त थार वाहन को रोककर चैक किया तो उसके चालक के पास से पुलिस को अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ।
मौके पर चालक से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम कुशाग्र चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी रामखेड़ा, फेरुपुर, थाना पथरी, जिला हरिद्वार बताया। अवैध तमंचे के संबंध में जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हरिद्वार निवासी एक महिला से उसके पिता का विवाद चल रहा है, जिसे डराने के लिए अभियुक्त द्वारा उक्त तमंचे को अपने पास रखा गया था।
अभियुक्त को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त देहरादून के एक नामी शिक्षण संस्थान में BBA का छात्र है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
