पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में ग्रामीणों को नशा, साइबर व सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरुक !

Share your love

लोकजन टुडे, उत्तरकाशी

समाज एवं युवाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में उत्तरकाशी पुलिस की टीमों द्वारा थाना बडकोट, पुरोला, धरासू व हर्षिल क्षेत्र मे कोटी(राजगढी), मठ(पुरोला), श्रीकोट, द्वारीखाल(धरासू) तथा बगोरी(हर्षिल) में ‘पुलिस की चौपाल’ लगाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया

पुलिस ने अभिभावकों को अपने बच्चों की दैनिक दिनचर्या तथा भविष्य पर ध्यान देने की बात कही साथ ही साथ नशे तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का भी पुलिस ने ग्रामीणों से आग्रह किया गया।

इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को साइबर, महिला अपराध तथा यातायात नियमों के साथ डायल 112 तथा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी भी दी गयी। गांव के वयोवृद्ध,वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम पुछते हुये पुलिस सुरक्षा,सहायता का भरोसा दिया गया


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.