क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने एक और वारंटी दबोचा

Share your love

 

संवाददाता  करन सहगल

एसएसपी देहरादून डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत के निर्देशानुसार जनपद में गैर जमानती वारंटियो की धरपकड़ एवं तामिल का अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में क्लेमेंनटाउन थानाध्यक्ष नरोत्तम बिष्ट द्वारा अलग-अलग टीमें गठित की गई । गठित टीमों में से एक टीम ने आज एक वारंटी योगेश, पुत्र वीर बहादुर निवासी मोहल्ला डाडी, दूधली, थाना क्लेमेंनटाउन को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया ।

अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भूपेंदर गोदियाल व कॉन्स्टेबल सोवेन्दर मौजूद थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.