क्षेत्राधिकारी डालनवाला डॉ पूर्णिमा गर्ग के निर्देशन में थाना नेहरू कॉलोनी ने अवैध गांजा तस्करी करती महिला तस्कर करी गिरफ्तार !

संवाददाता : करन सहगल

उत्तराखंड नशे के सौदागरों के निशाने पर है। दूसरे राज्यों से स्मैक जैसे नशीले पदार्थ लाकर उत्तराखंड में खपाए जा रहे हैं। हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि स्मैक अब गली-मोहल्लों में बिकने लगी है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी बेखौफ होकर स्मैक की सप्लाई कर रही हैं।

वही पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल एवं क्षेत्राधिकारी डालनवाला डॉ पूर्णिमा गर्ग  के मार्गदर्शन में अभियुक्ता हीना को सपेरा बस्ती मोथरोवाला पुल के पास से 820 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l    

अभीयुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाईपास उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी महिला कांस्टेबल नमिता एवं महिला कांस्टेबल हेमंती बहुगुणा शामिल थे l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.