एसपी सिटी के निर्देशन एवं सीओ सदर के नेतृत्व में सिटी पुलिस, SOG व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से चल रही हाउस पार्टी पर करी रेड…

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 23.11.2024 की देर रात्रि को एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि थाना कैंट क्षेत्र में एक निजी आवास पर अवैध रूप से हाउस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है जिस में सम्मिलित होने हेतु गोपनीय रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है…

सूचना के आधार पर एसएसपी देहरादून व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशों पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में शहर के थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी के साथ रेड टीम बनाते हुए व आबकारी विभाग को सम्मिलित करते हुए संयुक्त रूप से गाजियावाला कैंट क्षेत्र के एक निजी आवास रेड करी गई जहाँ 40 लड़के व 17 लड़कियां अवैध रूप से पार्टी आयोजित करते हुए पाए गए…

साथ ही उक्त भवन में भारी मात्रा में इंपॉर्टेंट शराब की खाली बोतलें व शराब बरामद हुई l मौके पर रेड टीम द्वारा पूछताछ कर भवन स्वामी श्रीमती रजनी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र निवासी गाजियावाला थाना कैंट देहरादून के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है व पार्टी में सम्मिलित 40 लड़के 17 लड़कियों से पूछताछ कर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है….


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.