मुख्यमंत्री के विजन “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के अंतर्गत दून पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 300 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार !

Share your love

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गये है।

वहीं उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कालसी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कोटी रोड कालसी से 02 व्यक्तियों को, जो पुलिस को चेकिंग करता देख भागने का प्रयास कर रहे थे, को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम मोनू उर्फ संदीप, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश तथा हिमांशु उर्फ हर्ष कानपुर देहात उत्तर प्रदेश का बताया।

भागने का कारण पूछने पर दोनों अभियुक्त कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो अभियुक्त मोनू के कब्जे से 160 ग्राम तथा अभियुक्त हिमांशु के कब्जे से 140 ग्राम अवैध स्मैक, कुल मिलाकर 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिस पर दोनो अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध थाना कालसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि बरामद स्मैक को वे मध्य प्रदेश से अवैध स्मैक लेकर आये थे, जिसे वे कालसी से होते हुए पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने के लिए ले जा रहे थे।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सहिया उपनिरीक्षक नीरज कठैत, हैड कॉन्स्टेबल गोपाल ग्यांशु, कॉन्स्टेबल निकुल कुमार तथा कॉन्स्टेबल नरेश पंत शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.