नाच रहे बारातियों को बेकाबू वाहन ने रौंदा देखिए वीडियो मातम में बदल गई खुशी

Share your love

हरिद्वार

 

बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शादी का माहौल उस समय मातम में तब्दील हो गया जब एक स्कार्पियो कार सवार ने बारातियों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया जहाँ एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गए।

 

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलड़ा से आई एक बारात गेट पर ही पहुंची थी जहां पूरी बारात का स्वागत सत्कार की तैयारी चल रही थी लोग गानों की धुन पर मदमस्त होकर नाच रहे थे। इसी दौरान बहादराबाद की ओर से तेज गति से आती धनोरी को जा रही स्कार्पियो कार ने सड़क किनारे नाच रहे बारातियों पर कार चढ़ा दी ऐसा नहीं कि कार एक या दो बार आती को टक्कर मार रुक गई कार इतनी रफ्तार में थी कि उसने बैंड वाले और बारातियों को बुरी तरह से रौंद दिया इस दुर्घटना में एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 31 बारातियों को गंभीर चोटें आई हैं।

कुछ दूर जाकर रुकी स्कॉर्पियो कार को लोगों ने घेर लिया और चालक और उसमें सवार लोगों के साथ जमकर मारपीट की बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक सहारनपुर जिले के भारतीय किसान यूनियन का सचिव है। स्कॉर्पियो गाड़ी बिजनौर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सहारनपुर लौट रही थी लेकिन बहादराबाद थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना घटित हो गई स्कॉर्पियो गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिन्होंने शराब पी हुई थी। वहीं पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर जिनका मेला अस्पताल में इलाज चल रहा है वही पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.