पत्नी के हत्यारे को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार!
Share your love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जब से ज़िले के कप्तान के रूप में चार्ज लिया है तब से लगातार अपराधियों के हौंसले पस्त है अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख का एक और उदाहरण सामने आया है जब थाना गदरपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि घटना 21 जून 2025 को हुई, जब शाम लगभग 6:30 बजे इस्तकार (निवासी मीरापुर मीरगंज, रामपुर) ने थाना गदरपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बहनोई शादाब, ससुर नवाब हुसैन, देवर नदीम और समद ने मिलकर उसकी बहन मुर्सलीन जहां (शादाब की पत्नी, निवासी धीमर खेड़ा, गदरपुर) को प्रताड़ित किया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी जिसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना गदरपुर पुलिस को निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश पर आज, 22 जून 2025 को, पुलिस ने नामजद अभियुक्त शादाब (पुत्र नवाब हुसैन, निवासी धीमरखेड़ा, गदरपुर, उम्र 38 वर्ष) को मोतियापुर तिराहे से लगभग 300 मीटर आगे काशीपुर रोड पर बने विश्राम गृह के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया गिरफ्तार किए गए शादाब ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नशा करता था। शादाब के पास से अवैध चाकू की बरामदगी के आधार पर, अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है शादाब को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
