अमृतपाल मामले में खुफिया एजेंसी के निशाने पर उधम सिंह नगर का युवक

Share your love

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

 

फरार चल रहे वारिस पंजाब दे के प्रमुख और अलगाववादी अमृतपाल सिंह की लोकेशन भले ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और पीलीभीत क्षेत्र में मिली हो लेकिन उसे पंजाब पहुंचाने वाली गाड़ी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नंबर की थी साथ ही गाड़ी के दस्तावेज में दर्ज एक मोबाइल नंबर भी उधम सिंह नगर के युवक का मिला है जिसके बाद खुफिया एजेंसी पूछताछ के लिए उसका पता लगा रही है पड़ताल की गई तो वाहन स्वामी पीलीभीत अमरिया के बड़ा पूर्व स्थित एक धार्मिक स्थल का जत्थेदार निकला जत्थेदार ने कुछ माह पहले पूरनपुर के सेवादार जोगा सिंह को यह गाड़ी दी थी खुफिया सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई गाड़ी के पंजीकरण पत्र में एक मोबाइल नंबर लिखा था जांच की गई तो वह उधम सिंह नगर के युवक का नंबर मिला इनपुट के बाद उधम सिंह नगर की पुलिस और खुफिया एजेंसी उसकी तलाश कर रही है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.