रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप में महिला समेत दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
Share your love
रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जनपद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसमें जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने पुलिस के द्वारा किये गए सराहनीय कार्य को लेकर पत्रकार वार्ता की और सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 2500- 2500 रुपये का इनाम दिया।
आपको बता दें कि रुद्रपुर की ट्रांजिट केम्प थाना पुलिस ने 12.22 ग्राम स्मेक, एक आदत इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 51,100 रुपया नकद के साथ पूजा पत्नी हरिओम निवासी आजाद नगर वार्ड नंबर 7 ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
एसएसपी के निर्देशन में आईपीएल में सट्टा लगाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें संयुक्त रूप से एसपी क्राइम के निर्देशन में एसओजी टीम और स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है जिसमें पुलिस के द्वारा 2 लाख रुपया नगद ,एक एलसीडी सोनी कंपनी, एक आदत सट्टा रजिस्टर ,एक स्कूटी ,एक क्रेटा कार ,बुलेट मोटरसाइकिल, सेटअप बॉक्स एयरटेल , समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है सागर सोनकर पुत्र पन्नालाल, उपेंद्र सोनकर उर्फ पप्पू पुत्र महेश सोनकर, मनोज मेहरा पुत्र नाथ सिंह मेहरा, राजीव सक्सेना पुत्र दीनदयाल सक्सेना को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ₹2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
वही केलाखेड़ा पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 किलो अवैध चरस बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹24 लाख रुपये है इसका खुलासा आज जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर द्वारा किया गया और केलाखेड़ा पुलिस को 2500 रुपये के इनाम देने की घोषणा की।इस कार्रवाई में पुलिस ने शमशाद पुत्र राज खां निवासी वार्ड नंबर 4 चिकित्सालय,थाना केलाखेड़ा जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है जिसके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
