इफको प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से दो अफसरों की मौत, कई बीमार

Share your love

पड़ोसी राज्य यूपी के प्रयागराज के फूलपुर इफको प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से दो अधिकारियों की मौत हो गई। गैस रिसाव की चपेट में आने से इफको में तैनात 15 कर्मचारियों की तबीयत खराब है। यूरिया उत्पादन इकाई में पम्प लीकेज के कारण गैस रिसाव की आशंका है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 11 बजे फूलपुर इफको के पी-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। वहां मौजूद अधिकारी वीपी सिंह रिसाव को रोकने पहुंचे, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अधिकारी अभयनंदन पहुंचे, जो भी झुलस गए। इन दोनों अफसरों को मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकाला।

इस दौरान अमोनिया गैस का रिसाव पूरी यूनिट में हो चुका था और वहां मौजूद 15 कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके थे, जिसमें से कुछ लोग बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट ने स्थिति को नियंत्रण में किया। इफको के अधिकारी बीपी सिंह और अभयनंदन की मौत हो गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.