कारगी ग्रांट क्षेत्र में भारी बारिश के चलते दो मकान ढहे, एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी पहुंचे मौके पर….

Share your love

उत्तराखंड में मानसून शुरू हो गया है पहाड़ों और maidsno में लगातार बारिश हो रही है मौसम विभाग की तरफ से देहरादून समेत कई zilo में अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते कोतवाली पटेल नगर के कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढहने की सूचना पुलिस को मिली जिसपर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर 02 मकान ढह गये है तथा पास स्थित 02 मकानों में दरार आयी है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। इस घटना में शाहिद अंसारी पुत्र रईस निवासी करगी ग्रांट मदीना मस्जिद वाली गली देहरादून और शहीद इद्रिशी पुत्र मोहम्मद असगर निवासी उपरोक्त के घर ढह गए है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.