संवाददाता : करन सहगल

आज दिनांक 06/02/2025 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश ममगईं द्वारा थाना रायपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि कल दिनांक 05/02/2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक द्वारा उत्तराखंड में आयोजित 38 वे राष्ट्रीय खेलों के Logo के साथ माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार की फोटो लगाते हुए “उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का खेल, लाखों में बेचे जा रहे पदक” शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की गई है…

उक्त खबर में संबंधित संचालक द्वारा झूठ व भ्रम फैलाते हुए पदकों की कीमत का भी उल्लेख किया गया है, जिसे विभिन्न माध्यमों से प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। उक्त झूठी एवं भ्रमित खबर के माध्यम प्रतिस्पर्धा में आए खिलाड़ियों एवं उनके समर्थको के साथ संपूर्ण भारत के राज्यों में उत्तराखंड राज्य की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड राज्य के खेल विभाग की प्रतिष्ठा के साथ-साथ खिलाड़ियों के मन में भी हीन भावना का प्रसार हो रहा है।

वादी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर उत्तराखंड वाले नाम के पोर्टल के संचालक के विरुद्ध थाना रायपुर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.