दर्दनाक हादसा: यहां वॉल्वो बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 18 की मौत, कई घायल

Share your love

पड़ोसी राज्या यूपी के बाराबंकी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक यात्री बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर हुआ। बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी और बस में मजदूर सवार थे, जो बिहार लौट रहे थे। बस में लगभग 140 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 की मौके पर ही मौत हो गई।

बस का एक्सल टूटने की वजह से यह थाना रामसनेहीघाट के ढाबे के पास खड़ी हुई थी। तभी रात में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को बाराबंकी और लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, मारे गए मजदूर बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा और बाकी जगहों से थे।

इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ लाशें गाड़ी के नीचे दबे होने की आशंका है। जेसीबी के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.