मसूरी रोपवे में फंसे पर्यटक देखिए वीडियो एसडीआरएफ जब बनी रक्षक ! मॉक ड्रिल
Share your love
मसूरी रोपवे में ट्रॉली में फंसी जान, SDRF ने किया रेस्क्यू
एसडीआरएफ द्वारा अपनी रेस्क्यू दक्षता में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु समय-समय पर जनपद एवं राज्य स्तर पर विभिन्न आपदाओं सम्बन्धी मॉक अभ्यास सतत रूप से कराये जाते रहे हैं व अन्य इकाइयों द्वारा आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल में भी प्रतिभाग किया जाता है।

आज दिनाँक 12 मई 2023 को जनपद देहरादून के मसूरी में रोपवे पर ट्रॉली फंसने की घटना की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। विगत वर्ष झारखण्ड राज्य के देवघर में त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा अत्यंत दुखद था। उक्त दुर्घटना के उपरान्त अपने प्रदेश में इसप्रकार की घटनाओं के न्यूनीकरण हेतु समय समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाती रही है, जिसमे SDRF द्वारा प्रतिभाग कर अपनी कार्यदक्षता एवम कुशलता को निरन्तर बढ़ाया जाता है। आज रोपवे मॉक ड्रिल मसूरी रोपवे पर आयोजित की गई।मॉक ड्रिल में SDRF द्वारा अन्य बचाव इकाइयों जैसे- NDRF, ITBP, सिविल पुलिस, फायर सर्विस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग इत्यादि के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया गया।
SDRF टीम के जवानों द्वारा रोप रेस्क्यू की विभिन्न तकनीकों का प्रयोग करते हुए रोपवे पर बीच में अटकी ट्रॉली तक अपनी पहुँच बनाई व ट्रॉली में सवार 04 लोगों को एक-एक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य इस प्रकार की घटना में प्रतिवादन व पूर्व तैयारी करना था, जिससे ऐसी घटनाओं में कम से कम समय में त्वरित प्रतिवादन कर जान-माल की हानि का न्यूनीकरण किया जा सके साथ ही अन्य बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू कार्य में निपुणता व कुशलतापूर्वक कार्य किया जा सके। विगत दिनों राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुई घटना प्रत्योत्तर प्रणाली (IRS) सम्बन्धी राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल में भी एसडीआरएफ टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें एनडीएमए के सदस्यों द्वारा एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गई थी।
*SDRF टीम का विवरण:-*
1. ASI विरेन्द्र प्रसाद काला
2. HC मनोज जोशी
3. LFM रवि चौहान
4. HC सुशील कुमार
5. HC दीपक पंत
6. पेरामेडिक्स दीपक रमोला
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
