जनपद को अपराध मुक्त करने हेतु डीआईजी ने हरिद्वार पुलिस को किया निर्देशित !

Share your love

लोकजन टुडे l

जनपद हरिद्वार को अपराध मुक्त करने हेतु डीआईजी गढ़वाल द्वारा निर्देशित किया गया l अपराध करने की आदत रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर ऐक्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गयाl

1 से 2 साल पहले संगीन धाराओं में दर्ज हुए मुकदमों में अभी तक लंबित विवेचनाओं पर डीआईजी द्वारा कड़ी आपत्ति एवं नाराजगी जताई गई एवं सभी क्षेत्राधिकारीओं एवं थानाध्यक्षों को अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया l साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारीओं को विवेचकों का मार्गदर्शन करने एवं कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया l

ईनामी एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु समस्त अधिकारियों को थानस्तर पर अलग अलग टीमों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया l

स्थानीय निवासियों के साथ समीकरण बैठाने, उनका मार्गदर्शन करने, उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया l

समीक्षा बैठक में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक अपराध सुश्री रेखा यादव, क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी सदर बहादुर सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला मनोज रावत, क्षेत्राधिकारी श्यामपुर हेमेंद्र नेगी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक व उपस्थित रहेl


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.