महिलाओं को सशक्त करने के लिए FICCI FLO उत्तराखंड चैप्टर की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना ने कार्यक्रम का किया आयोजन !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

‘The Power to Empower’ के साथ महिला नेतृत्व एवं उद्यमिता को मिला नया आयाम

FICCI Ladies Organisation (FICCI FLO) उत्तराखंड चैप्टर द्वारा FICCI FLO Convention 2026 का शुभारंभ आज 7 जनवरी 2026 को देहरादून में अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार किसी अपरिहार्य कारणवश कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, किंतु उन्होंने सम्मेलन के लिए एक प्रेरणादायी वीडियो संदेश प्रेषित किया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर बल दिया गया।
दो दिवसीय इस सम्मेलन की थीम “The Power to Empower” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, सरकारी सहभागिता तथा सतत आजीविका के अवसरों से जोड़ना है।

सम्मेलन के प्रथम दिवस (7 जनवरी 2026) की शुरुआत एक भव्य उद्घाटन सत्र से हुई, जिसमें सुबोध उनियाल, माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्टार्ट-अप संस्कृति तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

इसी क्रम में माननीय गणेश जोशी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं ने सदैव समाज एवं विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को राज्य के समग्र विकास की आधारशिला बताते हुए FICCI FLO जैसे मंचों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर FICCI FLO उत्तराखंड चैप्टर की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में महिला उद्यमिता को राज्य एवं देश के आर्थिक विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि “The Power to Empower” केवल एक थीम नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, सक्षम एवं नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में एक सशक्त आंदोलन है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं उद्यमिता से जुड़ती हैं, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र को भी सशक्त बनाती हैं।

इसके उपरांत सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया

इस सत्र में “Cyber Awareness Matters: Let’s Learn Why and How We Can Escape” विषय पर
अंकुश मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (इंटेलिजेंस एवं सिक्योरिटी), उत्तराखंड ने साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
इसी सत्र में “AI for Building Marketing Business” विषय पर जूही खन्ना (विशेषज्ञ) एवं करिश्मा डिंगरा
ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से व्यवसाय एवं मार्केटिंग को सशक्त बनाने के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

“Women as Architects of Viksit Bharat” विषय पर आधारित इस सत्र में उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विषय-विशेषज्ञों के साथ एक पैनल चर्चा का आयोजन भी किया गया।

इस सत्र में उत्तराखंड में जैविक खेती, बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की गई, जो महिला उद्यमियों के लिए आजीविका सृजन एवं आर्थिक समृद्धि के नए अवसर प्रदान कर सकती हैं। विशेषज्ञों द्वारा आयोजित पैनल चर्चा में महिला सहभागिता एवं सतत विकास पर विशेष बल दिया गया।

FICCI FLO उत्तराखंड चैप्टर द्वारा आयोजित यह सम्मेलन महिलाओं को ज्ञान, नेटवर्किंग एवं नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है। सम्मेलन के आगामी सत्रों में महिला नेतृत्व, नवाचार एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुरेखा डंगवाल मधु भट्ट एवं कुसुम कंडवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने महिलाओं को एक विशिष्ट पहचान दिलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त करने पर बल दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.