तीरथ जी की फिर फिसली जुबान या फिर सीरियसली बोल गए अपने मंत्री के लिए

Share your love

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत अपने एक बयान से फिर सुर्खियों में आ गए हैं

इस बार उन्होंने विधानसभा  बैक डोर भर्ती में अपने ही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को घेर दीया है

नेता‚ अधिकारी गड़़बड़़ करता है तो वह भुगतेगा और भुगतना भी चाहिए तीरथ

अब विधानसभा में बैकड़ोर भर्ती के मामले में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान गढ़वाल सांसद  तीरथ सिंह रावत ने पूर्व स्पीकर और मौजूदा कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को घेरा है। प्रेमचंद अग्रवाल को निशाने पर लेते हुए तीरथ ने कहा –‘मंत्री द्वारा यह कहना कि पहले वाले भी गलत करके गए तो हमने भी भर्तियां की‚ तो एक अंतर स्पष्ट कर दूं कि हमारा काम है कि पहले वालों ने भ्रष्टाचार किया उसी को तो हम समाप्त करने करे लिए आए थे‚ आए हैं।”॥ बता दें कि इसके पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी प्रेमचंद अग्रवाल के ‘आवश्यकतानुसार‚ नियमानुसार तथा विशेषाधिकार’ वाले बयान को अनुचित और राजनीतिक तौर पर अनैतिक बताते हुए कह चुके हैं कि घोटालों का इसलिए बचाव नहीं किया जा सकता कि पहले वालों ने भी किया है। बहरहाल‚ मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने साफ कहा कि यदि भर्तियों में जो गड़बड़ी हुई है उस पर एक्शन होना ही चाहिए। तीरथ रावत  साफ किया कि जो भी बयान प्रेमचंद अग्रवाल अपनी सफाई में दे रहे ये उनके व्यक्तिगत मत हैं न कि पार्टी का मत। मेरी पार्टी की विचारधारा है कि उसके लिए पहले देश‚ फिर जनता और फिर पार्टी और अंत में नेता। यदि नेता कहीं गड़बड़ करता है तो वह भुगतेगा और भुगतना भी चाहिए


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.