देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद पुलिस ने वीआइपी मूवमेंट के दौरान यातायात रोकने का अधिकतम समय निश्चित कर दिया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित गोष्ठी में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि वीआइपी व वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान यातायात को किसी भी दशा में दस मिनट से अधिक समय के लिए नहीं रोका जाएगा। यातायात को रोकने के लिए स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूप के माध्यम से ब्लिंकर लाइट का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके साथ ही एसएसपी ने निर्देश दिया कि विभिन्न चौराहों पर यातायात ड्यूटी पर तैनात कार्मिक किसी भी दशा में ट्रैफिक लाइट का मैनुअली संचालन नहीं करेंगे। मुख्य मार्गों पर जहां गड्ढ़ों के कारण यातायात संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी है, वहां लोक निर्माण विभाग की सहायता से मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
