पैठाणी थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव की महिलाएं लापता

Share your love

पौड़ी गढ़वाल/ पैठाणी

पौड़ी गढ़वाल के थाना पैठाणी क्षेत्राअंर्गत 03 महिलाएं कुछ दिनों से लापता है। । थानाध्यक्ष पैठाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग तिथियों पर तीनो महिलाओं के अचानक घर से लापता होने पर परिजनों द्वारा थाना में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

थाना अध्यक्ष पैठाणी ने कहा कि सौटी निवासी पट्टी ढाईज्यूली तहसील चाकीसैंण अंजू देवी पुत्री मदन सिंह, उम्र 27 वर्ष, 10 अगस्त,2022 को घर से घास लेने के बहाने निकली थी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा अभी तक घर वापस नहीं लौटी। वह पहले भी कई बार घर से इस तरह गायब हो चुकी है जिसका हुलिया कद 4 फिट 10 इंच, रंग सांवला है। वहीं 04 सितम्बर, 2022 को गडोली निवासी अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी पत्नी दिलबर सिंह, उम्र 22 वर्ष अचानक घर से कहीं लापता हो गई थी। जिसका कद 4 फिट 06 इंच, रंग गोरा, पहनावा नीला कुर्ता, सफेद पजामा व सैडल पहनी थी। जबकि 23 सितम्बर को पैठाणी निवासी ललिता देवी पुत्री सुमा देवी बिना बताये घर से कहीं चली गई। जिसका हुलिया रंग गेहूंवा, गर्दन पर मस्सा, लंबाई 5 फीट है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.