आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने पर दूरसंचार पुलिस के 3 अधिकारी एवं कर्मी हुए सम्म्नानित!

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज तथा हर्षिल, धराली आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तरकाशी पुलिस दूरसंचार शाखा के 3 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित हुये हैं। महाकुम्भ-2025, प्रयागराज के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस दूरसंचार, उत्तरकाशी में नियुक्त मुख्य आरक्षी ललित प्रसाद व श्री देव मेहरा को उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं माह अगस्त 2025 मे उत्तरकाशी के हर्षिल, धराली आपदा के दौरान रेस्क्यू अभियान में पुलिस वॉयरलेस डिजिटल नेटवर्क/फ्रीक्वेन्सी के माध्यम से विभिन्न आपदा दलों व एजेन्सियों के मध्य बेहतर समनव्य स्थापित करने हेतु निरीक्षक दूरसंचार, श्री सचिन कुमार को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक(पुलिस दूरसंचार, उत्तराखण्ड) महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा सम्मानित होने वाले सभी अधिकारी/कर्मियों को शुभकामना देते हुये हौसला अफजाई की गयी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार भी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.