उर्मिला सनावर को ढूंढने वाले आए मीडिया के सामने !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर से जुड़ा अंकिता भंडारी हत्याकांड का वायरल ऑडियो-वीडियो प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा चुका है। इस मामले में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उर्मिला सनावर सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार उर्मिला सनावर की तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता डीएस रावत ने दावा किया है कि उन्होंने उर्मिला सनावर को खोज निकाला और उन्हें पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा।


अब सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस और प्रशासन उर्मिला सनावर को खोजने में नाकाम रहे, तो एक भाजपा कार्यकर्ता उन्हें कैसे ढूंढ निकालता है। क्या इसे प्रशासन की विफलता माना जाए या फिर यह पूरा मामला राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
हालांकि भाजपा कार्यकर्ता डीएस रावत का कहना है कि उन्होंने दर्शन भारती के साथ मिलकर उर्मिला सनावर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें उर्मिला के छिपे होने की जानकारी कैसे मिली।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.