ये राजनीति है अगर कोई इधर उधर जा रहा है तो ये कोई बड़ी बात नहीं: सीएम धामी

Share your love

चमोली: उत्तराखण्ड की राजनीति में उथल पुथल और खींचतान का दौर जारी है। जहां बीजेपी कांग्रेस के कई लोगों को अपनी ओर करने में कामयाब रही, तो कांग्रेस भी बीजेपी में सेंध लगाने में कामयाब रही।

वही बीजेपी में इन दिनों बगावत की बात लगातार सामने आ रही है। ऐसे में कभी किसी विधायक को मनाने पार्टी आलाकमान किसी नेता को भेज रहा है तो वही कहा जा रहा है आने वाले दिनों में कुछ झटके कांग्रेस बीजेपी को वोट दे सकती है। हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ को मनाने विजय बहुगुणा भी देहरादून आ चुके थे।

वही सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह राजनीति है कोई अगर इधर जा रहा है या उधर जा रहा है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है ये चुनाव है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.