यह चेतावनी है उत्तराखंड के लिए, अभी तक 10 महीने में 700 से ज्यादा भूकंप झेल चुका उत्तराखंड !

Share your love

उत्तराखंड में 10 महीने में आए 700 से ज्यादा भूकंप

उत्तराखंड में इस साल अभी तक 700 से अधिक छोटे-बड़े भूकंप आ चुके हैं l हालांकि ज्यादातर भूकंप 3 मेग्नीट्यूड से कम के थे, इसलिए महसूस नहीं हुए जबकि राज्य में साल भर में 13 ऐसे भूकंप आए जिनकी क्षमता 4 मेग्नीट्यूड से ज्यादा रही और लोगों ने इन्हें महसूस भी किया l वही वैज्ञानिकों ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूकंप रोधी तकनीकी के बिना बन रही l बहुमंजिला इमारतों और वैज्ञानिक विकास कार्यों के लिए भी चेताया है वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के मुताबिक छोटे-छोटे भूकंप से पृथ्वी के अंदर से बड़ी ऊर्जा रिलीज होती है और बड़े भूकंप का खतरा चलता है l वाडिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक का कहना है कि भूकंप से बचाव का तरीका यही है कि भवन भूकंप रोधी तकनीकी से कॉलम और डिंपल ही बनाए जाएं l इस साल का पहला भूकंप 3.6 मेग्नीट्यूड का उत्तरकाशी में 5 जनवरी की सुबह तीन बजकर पंद्रह मिनट पर दर्ज किया गया l पिछले 2 महीने में उत्तराखंड में चार ऐसे भूकंप आए जो लोगों ने महसूस किए l
  उत्तराखंड में इस साल 13 भूकंप 4 मेग्नीट्यूड से अधिक के आ चुके हैं 
  रेड जोन में होने के बावजूद उत्तराखंड में नहीं बन रहे भूकंप रोधी भवन l
देश में साल भर में कितने आते हैं भूकंप
08 हजार झटके आते हैं रोजाना देश में 2.0 तक की तीव्रता के। 49 हजार बार साल में दर्ज होते हैं। 3.0 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप। 6200 बार दर्ज होते हैं साल में 4.0 से 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप ।
800 बार आते हैं साल में 5.0 से 5.9 तीव्रता के भूकंप।
120 बार साल में दर्ज होते हैं 6.0 से 6.9 तक की तीव्रता वाले भूकंप। 18 बार औसत दर्ज होते हैं साल में 7.0 से 7.9 की तीव्रता के भूकंप।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.