ये बुजुर्ग महिला अपनी जमीन करना चाहती है पीएम के नाम, वजह भावुक कर देने वाली…
Share your love
मैनपुरी: मैनपुरी तहसील में एक बुजुर्ग महिला अपनी सारी जमीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करने के लिए तहसील पहुंचीं। प्रधानमंत्री के नाम पर खेत की रजिस्ट्री करने की उनकी योजना पर वकील भी हैरान रह गए। लोगों के समझाने के बाद भी महिला अपनी जिद पर अड़ी है कि वह अपने सारे खेत प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही करेगी।
विकास खंड किशनी के गांव चितायन की रहे वाली 85 वर्षीय बिट्टन देवी पत्नी पूरन लाल को अधिवक्ता ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बिट्टन देवी अपनी जिद पर अड़ी रहीं। बिट्टन देवी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और बहुएं उनका ख्याल नहीं रखते हैं। दरअसल, 85 साल की बिट्टन देवी के बच्चों ने मां से पल्ला झांड़ लिया और बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरे खाने को छोड़ दिया। अब उन्हेंं सरकारी योजनाओं के सहारे ही अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है। अब बिट्टन देवी ने अपनी सारी जमीन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से मिल रही वृद्धावस्था पेंशन से उनका गुजारा हो रहा है। ऐसे में वह अपने नाम दर्ज भूमि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करना चाहती हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
