दिल्ली से शिवपुरी घूमने आए युवक गंगा में बहे सर्चिंग में नही लग पाया पता

Share your love

ऋषिकेश –

https://youtu.be/C_uHnE-ISDs

शिवपुरी, के पास गंगा नदी में डूबे 02 युवक एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।*

आज दिनांक 26 जून 2022 को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ITBP कैंप शिवपुरी के पास 02 युवक नहाते समय डूब गए है।

सूचना मिलने के बाद तुरंत एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम  उपकरणों व राफ्ट के 7 तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे। शिवपुरी के पास स्नान के दौरान नदी का पानी गहरा होने से वे गंगा नदी में डूब गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्ट की सहायता से युवकों की सर्चिंग हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में लापता युवकों का कोई सुराग नही मिल पाया। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। कल सुबह रेस्क्यू टीम पुनः सर्चिंग करेगी

पुलिस द्वारा बताया गया कि दिल्ली निवासी युवक का नाम

01. दीपक वर्मा पुत्र देवीलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी विकाश नगर उत्तमनगर नई दिल्ली।

02. सचिन उम्र 23 वर्ष निवासी विकाश नगर उत्तमनगर नई दिल्ली।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.