पौड़ी से सटे बैंज्वाडी गांव की टूटी पाइप लाइन की मरम्मत के लिए सामने आए गांव के युवा

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी शहर के वार्ड नंबर 1 के बैंज्वाडी गांव में लगातार बारिश से गांव की पूरी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद गांव के सभी युवाओं ने मिलकर इस पाइप लाइन को दुरुस्त करने की ठानी ओर खुद इसकी मरम्मत की। जिसके बाद गांव में पानी की आपूर्ति हो सकी।

वही युवा कुलदीप बिष्ट द्वारा बताया गया कि जिस तरह कोरोना महामारी के चलते कोविड- कर्फ्यू लगाया गया है जिसके अंतर्गत गांव के सभी युवा अपने गांव में ही कार्य कर रहे हैं। वही बाहर से आए हुए प्रवासियों द्वारा भी गांव में हर कार्य के लिए मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से लगातार बारिश से उनके गांव की पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे गांव में पानी का संकट गहरा रहा था। इसी के चलते आज गांव के सभी युवाओं ने मिलकर इस पाइपलाइन की मरम्मत की। जिसके बाद गांव में पानी की सप्लाई फिर से सुचारू हो गई।

वही सभी ग्रामीणों ने आज नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम से इस पुरानी पाइपलाइन को नवीनीकरण करने की मांग भी उठाई है। जिसके बाद गांव के सरपंच मुकेश नेगी ने बताया कि कुछ दिन बाद गांव के सदस्य पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम से मिलकर नई पाइप लाइन बिछाने के लिए उनके सामने अपनी बात रखेंगे। जिससे बरसात शुरू होने से पहले गांव में नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कराया जा सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.