उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 31 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 31 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा एवं बर्फबारी हो सकती है। वहीं गढ़वाल मंडल के अन्य पर्वतीय जनपदों—देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग तथा बागेश्वर—में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही 3200 मीटर या उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
एक जनवरी को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और 3000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। जबकि दो जनवरी को मौसम की गतिविधियों में कमी आएगी, हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी क्षेत्रों में आगामी दो से तीन दिनों तक कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से उधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर देखा जा सकता है।
तापमान के संबंध में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। आगामी दो दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जो दो जनवरी के बाद पुनः सामान्य के आसपास पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो जनवरी से अगले दो-तीन दिनों के दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
