करनपुर चौकी प्रभारी रवि प्रसाद कवि की अगुवाई में वाहन चोर दबोचा गया !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

वाहन चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 02 वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी बुलट मोटर साइकिल हुई बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त नशे के है आदि, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम

चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे अभियुक्त

वादी गौरव चौहान पुत्र यशवीर सिंह चौहान अरविन्द मार्ग निकट वैश्य नर्सिंग होम, थाना डालनवाला, देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि वो अपनी बुलेट स्टैण्डर्ड मो0सा0 नम्बर UK07DF4194 को अपने घर के बाहर खड़ा करके ऋषिकेश चले गये थे, जब वापस आये तो उनकी मोटर साइकिल वहां पर नहीं थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया था। प्राप्त तहरीर पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 14/2026 धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनके वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 19/01/2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 02 संदिग्ध व्यक्ति एक सफेद रंग की स्कूटी के साथ कान्वेंट रोड पर खड़े है, जिनके पास एक बिना नम्बर प्लेट वाली काले रंग की बुलट भी है तथा काफी देर से वो मजार के बगल वाली गली में खडे किसी का इंतजार कर रहें हैं जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कॉन्वेंट रोड स्थित मजार के बगल वाली गली से मुखबिर खास की सूचना पर दोनो अभियुक्तो को चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त नशे के आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों अभियुक्त चोरी की उक्त मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- यश उर्फ कुची पुत्र राजकुमार निवासी नालापानी रोड 79, नियर शमशान घाट पुल, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष

2- यथार्थ कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र स्वर्गीय प्रवीण कुमार निवासी नालापानी चौक कॉलोनी, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष

बरामदगी का विवरण :-

1- बुलेट स्टैण्डर्ड मो0सा0 नम्बर UK07DF4194 रंग काला
2- एक्टिवा स्कूटी संख्या UK07FA0782 रंग सफेद (घटना में प्रयुक्त वाहन)

पुलिस टीम

1- उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर
2- उ0नि0 जयपाल सिंह
3- हे0का0 मनोज यादव
4- हे0का0 पंकज कुमार
5- का0 पंकज मलासी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.