सोशल मीडिया पर ट्रेंड उत्तराखंड के मुख्य सेवक में दिखता है देश का प्रधान सेवक यूजर्स को
Share your love
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार में डामकोठी के निकट गंगा घाट पर शिव भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों के चरण धोकर एवं गंगाजली देकर स्वागत किया। शिव भक्तों के चरण धोकर स्वागत करने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है हर कोई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ कर रहा है कोई कह रहा है देश में प्रधानमंत्री और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ऐसा ही होना चाहिए तो कोई इसे हिंदू आस्था का विशेष सम्मान बता रहा है कोई कह रहा है ऐसा मुख्यमंत्री होना चाहिए जो शिव भक्तों का सम्मान करें हिंदू धर्म का सम्मान करें सोशल मीडिया यूजर्स अपने अपने कमेंट और फोटो वीडियो को शेयर कर रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
कार्यक्रम के दौरान कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चले, इसके लिए सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए पहली बार अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं को राज्य में कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, शासन एवं जिला प्रशासन के कार्यों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में इस वर्ष चारधाम एवं कांवड़ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं। अभी तक 27 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालु चारधाम दर्शन के लिए आ चुके हैं। आज 28 लाख से अधिक कांवड़ यात्री देवभूमि उत्तराखण्ड में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करने पड़े, इसके लिए उच्च स्तर पर एक वाट्सप ग्रुप भी बनाया गया है, इस ग्रुप के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, मुख्यमंत्री स्वयं इस ग्रुप से जुड़े हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री आदेश चौहान, श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार, डीआईजी गढ़वाल श्री के. एस. नगन्याल, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय, एस.एस.पी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन एवं शिवभक्त मौजूद थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
