एसएसपी देहरादून ने कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के प्रकरण में एसआईटी का किया गया गठन !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

कल दिनांक: 02-02-26 को कोतवाली क्षेत्र में हुई युवती की निर्मम हत्या के प्रकरण में घटना में शीघ्र कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यंवेक्षण में एसआईटी टीम का गठन करते हुए अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के सुपुर्द की गई ।

एसआईटी द्वारा उक्त प्रकरण में दर्ज अभियोग की विवेचना करते हुए बारीकी से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करते हुए तथा मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जल्द कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जायेगा, जिससे उक्त प्रकरण को माननीय न्यायलय मे फास्ट ट्रैक ट्रायल कराकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके ।

गठित एसआईटी में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी एसओजी तथा प्रभारी फील्ड यूनिट शामिल हैं l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.